नई दिल्ली
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू (भव्या गांधी) की शादी वाला सीक्वेंस तो आपको याद ही होगा। इस खास एपिसोड में जेठालाल के बेटे टप्पू की शादी छोटी लड़की टीना के साथ होते हुए दिखाया गया था। इस एपिसोड में टप्पू एक साइकिल के लालच में शादी की जिद पकड़ लेता है। वह स्कूल की लड़की टीना के साथ शादी रचाने की बात कहता है और बाद में उसके बापूजी भी इस बाल विवाह के लिए राजी हो जाते हैं क्योंकि उस पर दयाबेन और बापूजी का दबाव होता है।
सुपरहिट रही थी टप्पू-टीना की शादी
फिर टप्पू की शादी टीना के साथ हो जाती है। इस खास एपिसोड की टीआरपी जबरदस्त रही थी और इसमें नुपुर भट्ट नाम की छोटी लड़की ने टीना का किरदार निभाया था। उस वक्त हमने जिस टीना को शादी का जोड़ा पहने देखा था आज वही लड़की बोल्ड अवतार में नजर आती है। नुपुर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अच्छी खासी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं।
बदल गई हैं ‘तारक मेहता’ की टीना
नुपुर अपने फैंस के लिए आए दिन अपनी तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती हैं और इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ ताजा तस्वीरें शेयर की हैं। नुपुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में लिखा है- ईश्वर के अच्छे मजाक पर अपनी जिंदगी जी रही हूं।’ टीवी की टीवी का अंदाज उस लड़की से बिलकुल जुदा है, जिसे आपने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एपिसोड में देखा था।