नई दिल्ली
शेयर बाजार में एक मिथक है कि मार्केट दिग्गजों का पैसा नहीं डूबता। हालांकि, वे भी सेंसेक्स, निफ्टी और अन्य सूचकांकों की पिटाई से प्रभावित होते हैं। इतना ही उन्हें रिटेल निवेशकों की तुलना में बहुत अधिक नुकसान झेलना पड़ता है। इसका ताजा उदाहरण राकेश झुनझुनवाला (Rakesh jhunjhunwala) हैं। दरअसल, राकेश झुनझुनवाला को टाइटन और स्टार हेल्थ के शेयरों में गिरावट के बाद महज 5 मिनट में ₹400 करोड़ का नुकसान हो गया। बता दें कि ये दोनों शेयर राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल हैं और उनके पसंदीदा स्टाॅक हैं।
बिग बुल और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला (Rekha jhunjhunwala) का इन दोनों कंपनियों में बड़ा निवेश है और इन शेयरों में किसी भी बड़े बदलाव से राकेश झुनझुनवाला की कुल संपत्ति में भारी बदलाव आता है। आज, टाइटन के शेयर और स्टार हेल्थ के शेयर दोनों ही गिरावट के साथ खुले, जिसके कारण बाजार के बिग बुल की संपत्ति में भारी गिरावट देखी गई।
टाइटन और स्टार हेल्थ शेयरों के हाल
टाइटन के शेयर की कीमत (Titan stock price) आज लगभग ₹26 प्रति शेयर की गिरावट के साथ खुली और ₹2383.35 प्रति शेयर के स्तर पर और नीचे चली गई। सुबह 9:20 बजे तक ₹57.65 प्रति शेयर की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह, स्टार हेल्थ के शेयर की कीमत (Star Health) लगभग ₹5 की गिरावट के साथ खुली और सुबह 9:20 बजे तक 638 प्रत्येक स्तर पर चली गई, शुरुआती घंटी सत्र के केवल 5 मिनट में ₹14.05 प्रति शेयर की गिरावट दर्ज की गई।