जयपुर
कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जयपुर दौरे पर पहुंचीं है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी को रिसीव किया। एयरपोर्ट पर मीडिया सें संक्षिप्त बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा- मैंने नहीं देखा गहलोत जी का क्या बजट है। गहलोत जी से पूछिए। यूपी चुनाव पर प्रिंयका गांधी ने कहा क वहां की जनता फैसला करेगी। प्रियंका गांधी के साथ CWC सदस्य राजीव शुक्ला भी आएं है। प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हो गई है। प्रियंका गांधी एक एनजीओ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयपुर दौरे पर आई है।
प्रियंका गांधी का दौरा अहम माना जा रहा है
प्रदेश कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों से पहले प्रियंका गांधी को जयपुर दौरा अहम माना जा रहै है। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी पंजाब-उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के कांग्रेस उम्मीदवरों की जयपुर में बाड़ेबंदी पर सीएम गहलोत के साथ मंथन कर सकती है।