दिल्ली
आरबीआई ने एक नई यूपीआई सेवा शुरू की है जिसकी मदद से बिना स्मार्टफोन वाले उपभोक्ता भी यूपीआई के जरिए डिजिटल लेन देन कर सकेंगे. जानिए आरबीआई के इस नए कदम के बारे में.अभी तक यूपीआई सेवा का कुशलता से इस्तेमाल सिर्फ स्मार्टफोनों पर ही किया जा सकता था. लेकिन यूपीआई123 नाम की इस नई सेवा की मदद से अब फीचर फोन पर भी यूपीआई का इस्तेमाल किया जा सकेगा. फीचर फोन यानी वो फोन जिनपर बटन वाले कीपैड होते हैं और टचस्क्रीन डिस्प्ले नहीं होता है. इनमें एप्पल के आईओएस और गूगल के एंड्रॉयड जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं होते हैं और सीमित इंटरनेट और मल्टीमीडिया सुविधाएं होती हैं.