जयपुर
राजस्थान में इंदिरा शक्ति एप के माध्यम से मुश्किल में फंसी महिलाओं-लड़कियों को 4 सेकेंड में बटन दबाते की तुरंत सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज 4 बजे एप की लाॅन्चिंग करेंगे। महिलाओं के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म और प्रताड़ना के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर यह एप कारगार साबित होगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का अनुसूचित विभाग यह एप लाॅन्च कर रहा है। कांग्रेस का यह एप लाॅन्च करने का देशव्यापी कार्यक्रम के तहत सीएम गहलोत एप लाॅन्च करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस एप के जरिए प्रदेश की महिलाओं को छेड़खानी , दुष्कर्म और प्रताड़ना जैसे मामलों का सामना करने में मदद करेगी।