Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी, सेबी ने 22 दिन में ही ड्राफ्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली

एलआईसी के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। बाजार नियामक संस्था सेबी ने बहुप्रतीक्षित एलआईसी आईपीओ को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक सेबी ने इसके लिए ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया है। ड्रॉफ्ट दाखिल करने के 22 दिनों के भीतर मंजूरी मिल गई है। इससे पहले सेबी ने किसी आईपीओ को मंजूरी नहीं दी थी। यानी एलआईसी का आईपीओ अब रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते टलने वाला नहीं है।

एलआईसी ने फरवरी में मार्केट रेगुलेटर के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए थे। ड्रॉफ्ट के मुताबिक एलआईसी के कुल 632 करोड़ शेयर होंगे, इनमें से 31,62,49,885 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव होगा, जिसकी बीमा दिग्गज में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शुद्ध निर्गम का कुल 50 प्रतिशत योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित होगा, जबकि गैर-संस्थागत खरीदारों के पास उनके लिए आवंटित शेयरों का 15 प्रतिशत होगा। ऑफर के 35 फीसदी पर रिटेल पार्ट तय किया गया है।