Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से दो विकेट दूर हैं झूलन गोस्वामी, छठे वर्ल्ड कप में तोड़ेंगी 32 साल पुराना कीर्तिमान

नई दिल्ली

दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने बुधवार को कहा कि वह व्यक्तिगत उपलब्धियों के बारे में नहीं सोचती हैं। वह टीम के लिए मैच जीतने में मदद करने पर ध्यान केंद्रित करती हैं। महिला विश्व कप में सबसे सफल गेंदबाज बनने से झूलन सिर्फ दो विकेट दूर हैं।

महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की लिन फुलस्टन ने 1982 और 1988 के बीच विश्व कप में 39 विकेट लिए थे। झूलन गोस्वामी 29 मैचों में 19.65 की औसत से 38 विकेट ले चुकी हैं। वह लिन फुलस्टन के रिकॉर्ड की बराबरी करने से एक विकेट दूर हैं।

मिताली अपना ये छठा विश्व कप खेल रही हैं। 2000 में विश्व कप में पदार्पण करने वाली 39 वर्षीय मिताली ने 2005, 2009, 2013, 2017 और अब 2022 विश्व कप टूर्नामेंट का हिस्सा हैं।