Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टीम इंडिया से बाहर हो चुके अजिंक्य रहाणे बेटी और वाइफ के साथ स्कूल पहुंचे, शेयर किया इमोशनल करने वाला वीडियो

नई दिल्ली

स्टार भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने बेटी और वाइफ राधिका के साथ अपने स्कूल का दौरा किया। जहां वह पुराने दिनों की यादों को ताजा करते हुए दिखे। रहाणे मुंबई के डोंबिवली में अल्मा मेटर एसवी जोशी हाई स्कूल गए थे। 

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दिलाने वाले 33 वर्षीय बल्लेबाज ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने स्कूल जाने का एक वीडियो पोस्ट किया।

अजिंक्य रहाणे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”अपनी जड़ों (पुराने चीजों) का दौरा करना कुछ ऐसा है जो आपको जमीन से जोड़े रखता है। अपने परिवार के साथ डोंबिवली में था और जगह कैसे भी बदल जाए, यह मेरे दिल में वही जगह रखता है।”