Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान विधानसभा सत्र:  BJP का भारी हंगामा, धारीवाल ने रेप में नं.1 होने के पीछे राजस्थान मर्दों का प्रदेश बताने वाले बयान पर माफी मांगी 

जयपुर

राजस्थान विधानसभा में आज भाजपा विधायकों ने भारी हंगामा किया। संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के दुष्कर्म के मामलों में नंबर1 होने के पीछे राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताने वाले बयान पर भाजपा सदस्यों ने हंगामा किया। इसके चलते विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को सदन की कार्यवाही रोकनी पड़ी। भाजपा विधायक सदन के वैल में आ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। भारी हंगामे और शोर शराबे के बीच शांति धारीवाल ने अपने बयान पर माफी मांगी। हालांकि,इसके बाद भी भाजपा विधायक शांत नहीं हुए और सदन मे हंगामा करते रहे। भाजपा विधायकों को आऱएलपी विधायकों का साथ मिला। 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया गया। 

कटारिया बोले-  महिलाओं का हुआ अपमान 

राजस्थान विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री धारीवाल के विवादित बयान पर पर प्रश्नकाल से पहले स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष को बोलने की इजाजत दी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा- कल हम लोगों ने वॉकआउट कर दिया। राजस्थान रेप के केस में हिंदुस्तान में प्रथम है ये आपने स्वीकार किया। उसके आगे बोलते हुए जिस तरीके के शब्दों का राजस्थान के मर्दों के लिए इस्तेमाल किया, इससे राजस्थान के मर्दों का अपमान हुआ है।