नई दिल्ली
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम इस समय 2022 आईसीसी महिला विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड में है। टूर्नामेंट में पाकिस्तान की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई है और उसे अपने पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में सात विकेट से जीत हासिल की।