कोलकाता
कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर शनिवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते। उन्हें यह याद रखना चाहिए। अधीर रंजन ने कहा, “आप कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी क्यों कर रही हैं? अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते। उन्हें यह याद रखना चाहिए। वे बीजेपी को खुश करने के लिए गोवा गईं, उन्होंने कांग्रेस को हरा दिया। आपने गोवा में कांग्रेस को कमजोर किया, यह सब जानते हैं।”