पल्लू (सीमा सन्देश )। जाट धर्मशाला में रविवार को सुई ब्रांच व एटा सिंगरासर माइनर के लिए संयुक्त किसान संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सुई ब्रांच संयोजक चंदूराम सियाग व एटा सिंगरासर संयोजक राकेश बिश्नोई ने की। बैठक में े लगभग 100 गाँवो के किसान और किसान प्रतिनिधि शामिल हुए। संयुक्त किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता गौरी शंकर थोरी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2018 से पहले सरदारशहर में एक जनसभा में कहा कि आप हमें सत्ता में लाइए। बीकानेर संभाग के जो 190 से ऊपर गांव है, जिन्हे आज तक सिंचाई का पानी नहीं मिला सरकार बनते ही सिंचित करेंगे। इसमें मुख्य सुई ब्रांच जो अभी तक अधूरी पड़ी है उसका निर्माण करवाया जाएगा और व एटा सिंगरासर माइनर बनाना पहली प्राथमिकता में रहेगा। इस चुनावी घोषणा पर आज तक सरकार ने अमली जमा पहनाने के लिए कोई घोषणा नहीं की। इंदिरा गांधी नहर की रिलाइनिंग के दौरान उम्मीद थी की इससे जो सिंचाई पानी बचेगा उससे नोहर, सूरतगढ़, लूणकरणसर व सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के गाँवों को सिंचित किया जाएगा। परन्तु यह केवल ख्वाब ही रहा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 15 मई को पल्लू में किसान महापंचायत रखी जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में खेतीबाड़ी से जुडेÞ लोग मौजूद होंगे। बैठक में ओमप्रकाश भाम्भू, राजेश बिजारणिया, जसराम बुगालिया, ओम राजपुरोहित, मोहन पूनिया, संदीप चावरिया, पतराम नायक, विनोद सारण,राधे स्वामी, मामराज कुकणा,धनेसिंह पडियार सहित अनेक लोगों ने विचार व्यक्त किए।