Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फागोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन

पीलीबंगा (सीमा संदेश)। पीलीबंगा सॉन्ग समिति के तत्वाधान में ‘फागोत्सव 2022’ का आयोजन तुलसी सर्कल पर लगातार जारी है। रात 8:30 बजे से अर्द्ध रात्रि तक ंचले वाले इस आयोजन के दौरान कलाकार एक से बढकर एक प्रस्तुतियों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर करते रहते हैं। कार्यक्रम में मैहरी आदि का स्वांग कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए जा रहे है।
शनिवार रात हुए कार्यक्रम में शेखावाटी अंचल के बांसुरी वादक कन्हैया लाल सैनी व समिति के वरिष्ठ कलाकारों (चौथमल सैनी, अंजनी भारद्वाज, नंदकिशोर स्वामी, मालचंद सारस्वत, संतोष वर्मा, महावीर टांक, राजेंद्र सेन, माणक चंद सेन, पूर्व पार्षद राजकुमार सुथार, भंवरलाल गुरावा आदि ने उपस्थित दर्शकों को चंग की थाप पर थिरकने पर विवश कर दिया। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश पेड़ीवाल व वरिष्ठ व्यवसायी सुनील दुग्गड़, जसकरण नौलखा, नरेंद्र खदरिया, विनय बंसल, मान मल सिपानी आदि उपस्थित रेह। मंच संचालन अशोक खदरिया ने किया। पंजाब ज्वैलर्स के इकबाल जोरा, रिंकी हर्षल सिंह लिप दीप जोरा, नवप्रीत जोरा और राज सिंह सुंदर सोनी परिवार द्वारा कलाकारों व कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के जलपान की व्यवस्था की गई। समिति प्रवक्ता अंजनी भारद्वाज ने बताया कि महिलाओं व बच्चों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई। रंगोत्सव के इस भव्य कार्यक्रम में घुंघरू बांसुरी मजीरौ वचंगकी की थाप पर फाग रसियों द्वारा आकर्षक धमाले पेश की जा रही है।