नई दिल्ली
भारतीय टीम ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट (Day Night Test) में श्रीलंका की टीम पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 109 रनों पर सिमट गई, जोकि भारत के खिलाफ उसका दूसरा न्यूनतम स्कोर है। बेंगलुरु में जहां श्रीलंकाई स्पिनरों का बोलबाला देखने को मिला तो वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में पांच विकेट चटका डाले। बुमराह का घर में यह पहला फाइव विकेट हॉल है। बुमराह की इस शानदार गेंदबाजी पर उनकी वाइफ ने भी शानदार रिएक्शन दिया है।