Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

व्यापार करने वालों को फायदा होगा, महंगाई भी नियंत्रित रहेगी

इस बार होली पर चार योग फाल्गुन पूर्णिमा,चैत्र माह में शुरू होगा
श्रीगंगानगर।
इस बार होली फाल्गुन पूर्णिमा के दिन है।इस दिन चार योग बन रहे हैं। चैत्र माह की भी शुरुआत होली के दिन ही हो रही है। ग्रह चाल के अनुसार फलादेश है कि व्यापार करने वालों को लिए त्योहार के बाद फायदे की अनुकूल स्थितियां बनेंगी। वही देश में महंगाई भी नियंत्रित रहेगी।इस बार होली पर वरिष्ठ और केदार योग भी बन रहे हैं। साथ ही सूर्य का मित्र राशि में होना इस पर्व को और शुभ बना रहा है। हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. ब्रह्म भाटिया के अनुसार होलिका दहन पर विशेष ग्रह योग से रोग, शोक और दोष का नाश तो होगा ही, दुश्मनों पर भी जीत मिलेगी।होली के बाद बिजनेस करने वालों के लिए अच्छी स्थितियां बनेंगी और फायदे वाला समय रहेगा।साथ ही विदेशी निवेश में भी वृद्धि होने के योग हैं। अंतराष्ट्रीय स्तर पर चल रही मंदी खत्म होगी।देश में बीमारियों का संक्रमण कम होने लगेगा और कोई नया रोग भी नहीं आएगा।उद्योग बढ़ेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा समय शुरू होगा। महंगाई पर नियंत्रण बना रहेगा। डॉ. भाटिया के अनुसार इस साल होली पर वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग व सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। वृद्धि योग में किए गए कार्यों से लाभ प्राप्त होने की मान्यता है,वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग में कार्यों से पुण्य प्राप्त होता है। ध्रुव योग से चंद्रमा और सभी राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। होली पर इस साल बुध-गुरु की युति से आदित्य योग का भी निर्माण हो रहा है।