जयपुर
राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में डेपुटेशन का खेल खत्म हो गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ग्रुप-2 ने आदेश जारी कर दिए है। सरप्लस वाले सभी डाॅक्टरों को कार्यमुक्त कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्त सभी कार्मिकों के आदेश निरस्त किए जाते हैं। आदेशों की अवहेलना करने पर आगामी महीने का वेतन नहीं मिलेगा। संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। सरकार के इस निर्णय से खाली पड़े अस्पतालों में डाॅक्टर और नर्सिंग स्टाफ मिल सकेगा।
डाॅक्टर वेतन कहीं से ले रहे थे, काम कहीं पर कर रहे थे
दरअसल, प्रदेश में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक वेतन कहीं से ले रहे थे। काम कहीं पर कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने सदन डेपुटेशन खत्म करने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कहा है कि, हालात दयनीय हैं। डॉक्टर, नर्स होते हुए भी अस्पताल खाली पड़े हैं। हम खाली पड़े अस्पतालों में डॉक्टर को भेजकर ही रहेंगे।