श्रीगंगानगर।श्वेता देवड़ा मिसेज इंडिया यूनिवर्स वर्ल्ड के लिए चुनी गई हैं। जयपुर में तीन दिवसीय आयोजित चयन प्रतियोगिता में श्वेता देहड़ा ने अनेक प्रतियोगियों को पछाडते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। सेना में कर्नल रमन देहड़ा की पत्नी श्वेता(42) इस वर्ष नवंबर में दुबई में आयोजित होने वाली मिसेज वर्ल्ड एंड मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जयपुर के एक हेरिटेज होटल में यह प्रतियोगिता 35 से 47 वर्ष के प्रतियोगियों के लिए प्लैटिनम और 21 से 35 वर्ष आयु वर्ग के प्रतियोगियों के लिए क्लासिक कैटेगरी में आयोजित की गई। इस में देश के विभिन्न राज्यों से 22 महिलाओं ने भाग लिया। जयपुर निवासी श्वेता बीए, बीएड क्वालिफाइड हैं।वे सर्टिफाइड फिटनेस ट्रेनर और वैलनेस कोच भी हैं। श्वेता मॉडलिंग भी करती हैं। उन्होंने इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया और विजेता घोषित हुईं। पशु प्रेमियों की संस्था पेटा की जयपुर इकाई से श्वेता गहरा जुड़ी हुई हैं।