श्रीगंगानगर। राजस्थान उद्योग विकास निगम (राजसीको) के अध्यक्ष, राज्यमंत्री राजीव अरोड़ा ने कहा है कि जयपुर की होली विश्व प्रसिद्ध है।विदेशी सैलानी इस पर्व को दृष्टिगत रखकर जयपुर टूर का प्लान करते हैं। श्री अरोड़ा जयपुर में विभिन्न संस्थान द्वारा आयोजित होली कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। जयपुर के प्रतिष्ठित एवं प्राचीनतम भवन निर्माण सामग्री बाजार में तिलक होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक राजीव गुप्ता, हिमांशु रस्तौगी और सुनील अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम में राजस्थान उद्योग विकास निगम (राजसिको) चैयरमेन राजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे। सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेंद्र बज, आल राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज संरक्षक आशीष सराफ विशिष्ट अतिथि रहे। राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने आतिश मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपतराय कांतेवाला,महामंत्री नितिन शारदा भगेरिया को आदि उपस्थित व्यापारीगण को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। राजीव अरोड़ा ने बताया जयपुर की होली विश्वप्रसिद्ध है। कोरोना महामारी से पूर्व विदेशी सैलानी होली पर्व के मुतालिक जयपुर का टूर प्लान करते थे। महामारी का संकट कम होने पर विदेशी सैलानी जयपुर सहित राजस्थान के दूसरे पर्यटन स्थलों पर फिर से आने लगे हैं।महामंत्री नितिन शारदा भगेरिया ने विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। धूला हाउस व्यापार मण्डल की तरफ से भी आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि राजीव अरोड़ा रहे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। हितेश आडवाणी, अर्जुन मेहरचन्दानी, महेश भागचंदानी, सागर कर्मचंदानी, सुरेश कर्मचंदानी, अजय हल्दीना, हिमांशु शर्मा ,अशोक सेवानी अमरलाल गुरबानी, चंदीराम राघानी,गोविन्द रामनानी,चन्द्रप्रकाश खेतानी आदि गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।