Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आरएएस मुख्य परीक्षा कल से दो पारियों में आयोजित होगी, नेटबंदी को लेकर संशय

जयपुर

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा इस रविवार व सोमवार को आयोजित की जाएगी। आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2021 का आयोजन 20 व 21 मार्च को दो पारियों में किया जा रहा है। परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। राज्य के सभी सात संभागीय जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

कुल 110 परीक्षा केंद्र बनाए 

राजस्थान लोकसेवा आयोग ने कुल 110 परीक्षा केंद्र बनाए है। सर्वाधिक जयपुर में 40 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। जोधपुर में 23, अजमेर में 17, भरतपुर में 12, बीकानेर में 9 कोटा में 4 और उदयपुर में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा के लिए 20 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत है। आयोग ने परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) मुख्य परीक्षा 25 व 26 फरवरी को होनी थी, लेकिन मामले में अदालती व्यवस्था के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। आयोग ने परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। नकल गिरोह और डमी अभ्यर्थियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।