मुंबई
निर्देशक लव रंजन की आने वाली फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। लव रंजन दिल्ली में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अब शूटिंग सेट से रणबीर और श्रद्धा का एक वीडियो लीक हुआ है। यह वीडियो डांस सीक्वेंस का है। दोनों गाने में साथ में थिरकते नजर आ रहे हैं। रणबीर और श्रद्धा एथनिक आउटफिट में हैं। श्रद्धा पीले रंग की साड़ी में हैं जबकि रणबीर ने नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है। फैन अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है जो कि वायरल हो रहा है।