Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सफलता में चार चांद लगा रही कड़ी मेहनत

  • कन्सेप्ट क्लासेज के उड़ान 2022 कार्यक्रम में संस्थान से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी सम्मानित
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    कन्सेप्ट क्लासेज के तत्वावधान में रविवार को जंक्शन के व्यापार संघ धर्मशाला में उड़ान 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिला प्रमुख कविता मेघवाल, नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, जिला अहिंसा बोर्ड के सह संयोजक तरुण विजय, डीईओ माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, एडीईओ रणवीर शर्मा, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, बार संघ अध्यक्ष मनजिन्द्र लेघा, कांग्रेस नेता भूपेंद्र चौधरी, कन्सेप्ट क्लासेज के भूपेंद्र मिड्ढा अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि छोटे शहर में बच्चों के सपने बड़े नहीं होते। लेकिन कन्सेप्ट क्लासेज की टीम ने इस भावना को समझते हुए छोटे शहरों में भी आकर बच्चों को शिक्षित करने का सराहनीय कार्य किया है। इसके कारण हनुमानगढ़ शहर के विद्यार्थी भी आईआईटी व मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेकर विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमा रहे हैं। संस्थान के भूपेंद्र मिड्ढा ने कहा कि शहर के विद्यार्थी कड़ी मेहनत करके सफलता में चार चांद लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिद, जुनून व जीत इन तीन शब्दों को जीवन का मूलमंत्र मानकर संस्थान की स्थापना की थी। संस्थान का प्रयास रहता है कि यह मूलमंत्र विद्यार्थियों को भी समझा सकें। कन्सेप्ट क्लासेज के संचालक सतनाम सिंह ने कहा कि पहले जिले के विद्यार्थियों को दूर-दराज के क्षेत्र में कोचिंग के लिए जाना पड़ता था और हनुमानगढ़ में कोचिंग सेंटर होने के बावजूद भी विद्यार्थी बाहर जाने में ही विश्वास रखते थे परंतु जब से कंसेप्ट की हनुमानगढ़ में नींव रखी गई है तब से हनुमानगढ़ में शिक्षा का स्तर एक नए आयाम पर पहुंच चुका है। जिले के विद्यार्थी जिले में रहकर ही शिक्षा ग्रहण करना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के हर बड़े क्षेत्र में कन्सेप्ट से पढ़ा हुआ विद्यार्थी अपनी सेवाएं दे रहा है। कार्यक्रम में पूर्व उपसभापति नगीना बाई, पार्षद बलराज सिंह दानेवालिया, गुरदीप सिंह बराड़, भटनेर किंग्स क्लब संरक्षक आशीष विजय, अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल, भारतेंदु सैनी, यातायात प्रभारी अनिल चिंदा, नितेश चुघ, रोहिताश चुघ, ललित भटेजा, श्रवण यादव, दारासिंह, वीरेंद्र छापोला, पूनम कुमावत, जगमीत सिंह, तलविन्द्र सिंह, जयकिशन आदि मौजूद रहे।