Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीके गंजू की पत्नी को सच में खिलाए गए थे खूने से सने चावल? भाई ने दिया जवाब

मुंबई

फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) में आतंकियों की बर्बरता देख हर दर्शक सहम गया। जिन लोगों के साथ हकीकत में ये सब हुआ वे आज भी इस सदमे में हैं। फिल्म में दो कहानियां सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं और लोगों का दिल भी दहलाया। ये कहानियां थीं गिरजा टिक्कू और बाल किशन गंजू (BK Ganjoo) की। फिल्म में चावल के ड्रम में दिखाई गई हत्या बी के गंजू के साथ घटी असली घटना से ली गई है। इसमें दिखाया गया है कि आतंकी उनको गोलियों से भूनने के बाद उनकी पत्नी को उनके खून से सने चावल खाने के लिए कहते हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान बीके गंजू के भाई शिबन बताया है कि असल में क्या हुआ था।