नई दिल्ली
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने प्रयोगशाला सहायक ( Lab Assistant) के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 25 मार्च से शुरू कर दिए हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक 12वीं पास उम्मीदवार 23 अप्रैल 2022 तक rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व पूरा भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आरएसएमएसएसबी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 25-03-2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 23-04-2022
योग्यता:
उम्मीदवार को संबंधित विषय में 12वीं पास होना जरूरी है।