Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारतीय टीम हुई वर्ल्ड कप से बाहर, अनुष्का शर्मा ने महिला क्रिकेट टीम के लिए लिखा ये मैसेज

नई दिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम हो या महिला क्रिकेट टीम। वह सभी को हमेशा सपोर्ट करती हैं। पिछले कुछ दिनों से अनुष्का, महिला क्रिकेट टीम को खूब सपोर्ट कर रही थीं। लेकिन आज टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गई हैं। साउथ अफ्रीका से आज का मैच हारने के बाद टीम इंडिया फाइनल्स में जाने से रह गई। इस हार से जहां क्रिकेट फैंस दुखी हुए हैं वहीं  अनुष्का शर्मा ने टीम को मोटिवेट किया है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम के लिए एक मैसेज लिखा है।

अनुष्का ने लिखा, रिजल्ट जो हम चाहते थे, वैसा नहीं आया और इससे दिल जरूर टूटा है। लेकिन आप सबने आखिर तक खूब जबरदस्त लड़ाई लड़ी। आप पर हमेशा हमारा सपोर्ट और विश्वास बना रहेगा। इसके साथ ही अनुष्का ने भारतीय झंडे का इमोजी और ब्लू कलर का हार्ट इमोजी पोस्ट किया है।