Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कप्तान संजू सैमसन ने बताया क्यों राजस्थान रॉयल्स 13 साल बाद कर सकता है खिताब पर कब्जा

मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2008 में खेला गया था और तब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने खिताब अपने नाम किया था। राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन ने बताया है कि क्यों उनकी टीम इस साल 13 साल का लंबा इंतजार खत्म कर एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमा सकती है। सैमसन का मानना है कि टीम के पास हर डिपार्टमेंट में काफी विकल्प मौजूद हैं।