Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

छप्परफाड़ रिटर्न: अडानी ग्रुप की 3 कंपनियों के शेयर भर रहे उड़ान, आज 52 हफ्ते का बनाया हाई

नई दिल्ली

शेयर बाजार में आज सुबह की मायूसी के बाद दोपहर को थोड़ी रौनक दिख रही है। सेंसेक्स दोपहर 1:19 बजे 168 अंकों की बढ़त के साथ 57530 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आज अडानी ग्रुप के शेयर जबर्दस्त मुनाफा दे रहे हैं। अडानी विल्मर, अडानी गैस और अडानी ट्रांसमिशन के शेयर आज 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गए। 

इसी साल Adani Wilmar Ltd का आईपीओ आया था और लिस्टिंग भी मार्केट में कमजोर रही है। हालांकि,  मार्केट में लिस्टिंग के बाद अडानी विल्मर के शेयरों ने जबर्दस्त वापसी की और अपर सर्किट के साथ कंपनी के शेयरों ने पहले दिन ही निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया। जबर्दस्त लीवाली के चलते आज यह 435.60 रुपये के उच्चतम शिखर पर पहुंच गया।