Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर में धारा 144 लगाने पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, बोले- राजस्थान में धारा 144 का अर्थ हो गया हिंदुओं को रोको !

जयपुर

राजस्थान के बीकानेर जिले में धारा 144 लगाने के मामले ने पकड़ लिया है। केंद्रीय मंत्री जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीकानेर में धर्म यात्रा  व महाआरती से पहले धारा 144 लगाने पर सीएम गहलोत पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ट्वीट कर लिखा- राजस्थान में आजकल धारा 144 का अर्थ हो गया है हिंदुओं को रोको! सनातन परंपरा पर हमला करो ! लोक भावना आहत करो। एक के बाद एक शहर, एक के बाद एक पर्व !  उल्लेखनीय है कि बीकानेर के जिला मजिस्ट्रेट ने धारा 144 लगाने के आदेश जारी कर दिए है। हिंदू जागरण मंच की ओर से 2 अप्रैल को नव संवत्सर पर धर्म यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने नगरीय सीमा में बिना अनुमति के रैली और जुलूस निकालने पर निषेधाज्ञा लगा दी है। धर्म यात्रा में 50 हजार लोगों के शामिल होने के दावा किया जा रहा है। 

जिला कलेक्टर बोले- कानून व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा 

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि बिना अनुमति आयोजन करने से ट्रेफिक और कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका रहती है। इसलिए सभी के लिए निषेधाज्ञा लगाई गई है। धर्म यात्रा की सूचना दी गई है। अनुमति नहीं मांगी गई है। निर्धारित अनुमति मांगने पर जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा। जबकि हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक जेठानंद ने कहा कि 2 अप्रैल को धर्म यात्रा और महाआरती की सूचना  प्रशासन को दे दी गई है।  प्रशासन की ओर से निषेधाज्ञा लगाए जाने की जानकारी नहीं है। हमारा कार्यक्रम तय है। बीकानेर के जिला कलेक्टर ने कहा कि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बीकानेर में धारा 144 लगाई गई है।