सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर। जिले में पुलिस की सुस्ती चोरों की मस्ती बनी जा रही है। रोजाना चोरी की वारदातें सामने आने के बावजूद पुलिस इस दिशा में सख्ती नहीं कर पाई। परिणाम दस दिन में ही चोरी की दस से ज्यादा वारदातें हुई। इनमें पुलिस ने एक भी वारदात का खुलासा नहीं किया। आम लोगों की मानें तो पुलिस की कमजोर गश्त के चलते अज्ञात वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस उनका पता भी नहीं लगा पाती। गत दिनों हुई चोरी के वारदातों के बाद लोगों ने एसएचओ से मिलकर रोष भी जताया था, इसके बाद पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसका कुछ भी असर देखने को नहीं मिला। पुलिस सूत्रों की मानें तो अज्ञात लोग दिन में रैकी करने के बाद रात को वारदात कर जाते हैं।
पुरानी आबादी स्वास्थ्य केंद्र में चोरी
पुरानी आबादी थाना क्षेत्र के शहरी स्वास्थ्य केंद्र में 27 मार्च को चोरी हो गई। मामले में युपीएचसी के पब्लिक हैल्थ मैनेजर अमीलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति रविवार रात किसी समय स्वास्थ्य केंद्र से दो एसी की तांबे की पाईप व तार चोरी कर ले गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच एएसआई प्रमोद के सुपुर्द की गई है।