Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IPL Media Rights की बेस प्राइस होगी 33000 करोड़ रुपये,  BCCI ने तैयार किए हैं ये 4 प्लान

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मीडिया राइट्स के लिए 33,000 करोड़ रुपये (सटीक रूप से 32,890 करोड़ रुपये) का कंबाइंड बेस प्राइस निर्धारित किया है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 से 2027 तक के पांच साल के मीडिया राइट्स के लिए चार बंडल तैयार किए हैं। बोर्ड ने आगे भी मैचों की संख्या बढ़ाने का विकल्प रखा है। इस बार कंबाइंड बोली नहीं लगाई जाएगी, जैसा कि स्टार स्पोर्ट्स ने 2018 से 2022 तक के मीडिया राइट्स खरीदे थे।