कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 2022 इंडियन प्रीमियर लीग के अपने दूसरे गेम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक कम स्कोर वाले गेम में केकेआर को 128 रन पर ढेर कर दिया। फाफ डु प्लेसिस की टीम ने चार गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। यह मौजूदा सीजन में आरसीबी की पहली जीत थी।
इस करीबी मुकाबले में जहां दोनों टीमों के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं नाइट राइडर्स अपने स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर चिंतित होंगे। रसेल गेंद के साथ बेहद महंगे थे, उन्होंने बिना विकेट के केवल 2.2 ओवर में 36 रन दिए। हालांकि वह आरसीबी के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। रसल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी टीम के शुरुआती मैच के दौरान काफी महंगे थे, जहां उन्होंने चार ओवरों में 38 रन खर्च करते हुए एक विकेट लिया था।
न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज साइमन डोल ने केकेआर के खिलाफ आरसीबी की जीत के बाद क्रिकबज पर रसल के बारे में विस्तार से बात की। पूर्व कीवी पेसर ने रसेल को चेतावनी दी कि वह चोटिल होने का इंतजार कर रहा है। नाइट राइडर्स को सुझाव देते हुए कि वे पूरी तरह से बल्लेबाज के रूप में विंडीज स्टार का उपयोग कर सकते हैं।