Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आयशर मोटर्स की बिक्री 25.1 प्रतिशत बढ़ी

मुंबई (वार्ता). आयशर मोटर्स ने मार्च 2022 में 25.1 वृद्धि के साथ कुल 8,803 वाहनों की बिक्री की है, कंपनी ने मार्च 2021 में 7,037 वाहन बेचे थे।
कंपनी ने मार्च 2022 में 8,581 ट्रक और बसें बेची हैं, जिसकी संख्या मार्च 2021 में 6,870 थी। उक्त अवधि में कंपनी की बिक्री में 24.9 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है।
आइशर ने मार्च 2022 में घरेलू बाजार में 7,929 ट्रक और बसों की बिक्री की है, जोकि मार्च 2021 में बेचे गए 6,054 वाहनों से 31 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी के ट्रक और बसों के निर्यात में हालांकि20.1 प्रतिशत की गिरवट देखी गयी है। कंपनी ने मार्च 2022 में 652 वाहनों का निर्यात किया, जिसकी संख्या मार्च 2021 में 816 थी।कंपनी ने मार्च 2022 में 222 वोल्वो ट्रक बेचें हैं, जबकि मार्च 2021 में 167 ट्रक बिके थे।