Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आईडीपी के नेता बोले- गौतम बुद्ध नगर में दे घर

श्रीगंगानगर

बेघरों को मकान के लिए इंटरनेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ( आईडीपी ) का आंदोलन शनिवार को भी कलेक्ट्रेट पर जारी रहा। संगठन के सदस्य कलेक्ट्रेट पर पिछले कई दिन से डेरा डाले हुए हैं। कलेक्ट्रेट के सामने चारपाइयों पर बिस्तर लगाकर बैठते और आराम फरमाते नजर आते हैं। दिन में धूप होने पर चारपाइयों को छाया में करके बैठ जाते हैं। रात को भी सड़क पर ही सोते हैं।

आईडीपी के नेता राजेश भारत ने बताया कि बेघरों को गौतम बुद्ध नगर में जगह अलॉट करने सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। प्रशासन ने बातचीत के लिए बुलाया लेकिन अब तक गौतम बुद्ध नगर में जगह देने का आश्वासन नहीं मिला हैं। उनका कहना है कि प्रशासन इस मुद्दे पर अब तक कुछ भी नहीं बोला है। मुख्य मांग बेघरों को मकान की जगह देने की है। इसके लिए वे किश्तों में रुपए देने को भी तैयार हैं।