Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आंखें दिखा रहा सूरज:हवा चलने से तापमान में आई मामूली कमी, गर्मी से अब भी राहत नहीं, पसीने ने किया बेहाल

श्रीगंगानगर

प्रदेश में बुधवार को सबसे गर्म रहे श्रीगंगानगर में गुरुवार को हवा कुछ राहत लेकर आई। इससे तापमान में कुछ कमी आई। बुधवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक जहां तापमापी का पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था वहीं गुरुवार को यह सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक 39 डिग्री सेल्सियस ही रहा। ऐसे में तापमान में मामूली कमी आई लेकिन यह ज्यादा राहत लेकर नहीं आई।

सूरज दोपहर तक आंखें दिखाता रहा। इसके बाद कुछ देर के लिए मामूली बादल दिखे लेकिन ये ज्यादा राहत देने वाले नहीं थे। वातावरण में पूरा दिन गर्मी का असर बना रहा। सड़कों पर निकले लोगों के लिए गर्मी परेशानी बनी रही।

दोपहर में घटी ग्राहकी
इलाके में तेज गर्मी के चलते बाजार में दोपहर में ग्राहक काफी कम नजर आए। शहर की सब्जी मंडी में दुकान और ठेला संचालक ग्राहकों का इंतजार करते दिखे वहीं अन्य बाजारों में भी दोपहर में ग्राहकों की संख्या काफी कम थी।

कॉलोनियों में पसरा सन्नाटा
गर्मी के चलते जहां बाजार में सन्नाटा पसरा रहा वहीं शहर की कॉलोनियों में भी आवाजाही बेहद कम हो गई। सुबह दस बजे तक कॉलोनियों में आने वाले ठेले वाले भी दोपहर में नजर नहीं आए। अधिकांश लोगों ने घरों में रहने में ही भलाई समझी।

रात में भी तेज गर्मी
इलाके में इन दिनों दिन समय तो सूरज आंखें दिखाता ही है। रात को भी गर्मी का एहसास बना रहता है। गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस था। यानी दिन और रात के तापमान में महज नौ डिग्री का अंतर। तापमान में इस कम अंतर के चलते इलाके में रात में भी दिन जैसी गर्मी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *