Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ननिहाल में आया था बालक, बिना बताए बच्चों के साथ नहर पर नहाने पहुंचा, डूबने से हुई मौत

हनुमानगढ़ (पीलीबंगा)

जिले के पीलीबंगा क्षेत्र में बुधवार दोपहर पीबीएन नहर में नहाने गए ग्यारह वर्षीय बालक का शव गुरुवार को गांव संघर के पास मिला। बालक का शव मिलने के बाद उसके मामा ने मर्ग दर्ज करवाई।

बिना बताए पहुंचा नहर पर
पुलिस के अनुसार गांव खोसेवाला के ओमप्रकाश पुत्र मनीराम नायक ने रिपोर्ट दी कि घड़साना के गांव छह डीडी में रहने वाला उसका भांजा हैप्पी (11) पुत्र राजाराम नायक उनके पास आया हुआ था। बुधवार दोपहर को वह घर में किसी को बिना बताए गांव के ही दो-तीन अन्य बच्चों के साथ नहर में नहाने के लिए चला गया। इस दौरान वह वहां नहर में डूब गया।

तलाशने पर मिला शव
हैप्पी के नहर में डूबने की जानकारी मिलते ही बुधवार से ही ग्रामीण नहर में उसकी तलाश कर रहे थे। उसका शव गुरुवार को नहर के संघर हैड के पास मिला। पुलिस ने बालक के शव को नहर से निकलवा कर पीलीबंगा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया तथा परिजनों को सौंप दिया है। हैप्पी दो भाइयों में से छोटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *