बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में नकबजनी और लूट के मामले बंद नहीं हो रहे। सोमवार सुबह एक किसान की जेब से पचास हजार रुपए पार कर लिए गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
श्रीडूंगरगढ़ के लिखमादेसर गांव निवासी प्रभुनाथ पुत्र केसरनाथ के सोमवार सुबह कस्बे में 50 हजार रुपये जेब में डालकर लाया था। यहां से ये रुपए उसकी जेब से पार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह घर से सुबह भतीजे मुन्नी नाथ की मोटरसाइकिल पर सवार होकर श्रीडूंगरगढ़ में आया । वहां एसबीआई बैंक के पास भतीजे ने छोड़ा और वहां से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दवाई लेने चला गया। दवाई लेने के बाद सुनार को 50 हजार रुपए देने गया। वहां जाकर जब जेब में हाथ डाला तो रुपए नहीं थे। पीड़ित के हाथ पांव फूल गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसआई बीरबलसिंह पहुंचे और अस्पताल में लगे कैमरे को खंगाला। अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।