Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नागा चैतन्य ने तलाक के बाद साइन की पहली फिल्म

साउथ के जाने-माने एक्टर नागा चैतन्य ने नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। नागा फिल्ममेकर वेंकट प्रभु की फिल्म ‘NC 22’ में नजर आएंगे। फिल्म निर्माता ने एक्टर के साथ फोटो शेयर करते हुए फिल्म के बारे में जानकारी दी है। फोटो में वेंकट प्रभु नागा चैतन्य को फूल देते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म को अभी इस हैशटैग के साथ लॉन्च किया जा रहा है, इसका आगे नाम बदला जा सकता है। नागा की ये फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी।

वेंकट प्रभु ने फोटोज कीं शेयर

निर्माता वेंकट प्रभु ने लॉन्चिंग सेरेमनी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘भगवान दयालु हैं, सर्वशक्तिमान और मेरे प्रशंसकों के आशीर्वाद से मुझे अपने भाई नागा चैतन्य के साथ अपनी अगली, एक द्विभाषी फिल्म (तमिल और तेलुगु) की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस फिल्म को श्रीनिवास सिल्वर स्क्रीन द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।’