विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ कई हफ्ते बाद भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। 1990 में कश्मीरी पंडितों के हत्याकांड और उन्हें घाटी से निकाले जाने की कहानी सुनाती इस फिल्म से लोग इमोशनली कनेक्ट होते जा रहे हैं और फिल्म लगातार 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने की तरफ बढ़ रही है। फिल्म से लोग इस कदर कनेक्ट हो रहे हैं कि अभी तक तमाम दिलचस्प किस्से सामने आ चुके हैं।
वेडिंग कार्ड के पीछे लगा था स्टिकर
पिछले दिनों एक फोटो काफी वायरल हुई जिसमें एक नारियल बेचने वाले ने TKF का टिकट लाने पर नारियल पानी फ्री में देने का ऑफर चलाया हुआ था। अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक वेडिंग कार्ड शेयर किया है जिसके पीछे TKF का स्टिकर लगाया गया है। विवेक अग्निहोत्री ने इस वेडिंग कार्ड की फोटो शेयर करते हुए लिखा- शादी के कार्ड के पीछे द कश्मीर फाइल्स का स्टिकर।
पॉइंटर्स में बताया क्यों देखें ये फिल्म
वेडिंग कार्ड पर इस कपल का नाम राहुल और शिवानी लिखा हुआ है। जहां तक कार्ड के पीछे लगे स्टिकर पर दी गई जानकारी का सवाल है तो स्टिकर पर फिल्म के पोस्टर के साथ-साथ तीन पॉइंटर्स लिखे हुए हैं। इस स्टिकर पर लिखा है- द कश्मीर फाइल्स ने चमत्कार कर दिया है। 1. इसने देश को जगाया है। 2. इसने देश के भीतर हुई उस साजिश को उजागर किया है जिसमें क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म शामिल था।