भरतपुर
राजस्थान के भरतपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में एक करोड़ 28 लाख रुपये का घोटाला करने का मामला सामने आया है। अफसरों ने योजना में 498 मकानों को कागजों में दिखाकर घोटाला कर दिया। आला अधिकारियों को जानकारी मिलने पर 12 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को की गई शिकायत के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है । भरतपुर के पहाड़ी और कामा पंचायत समिति का मै घोटाला उजागर हुआ है। इस जांच में घोटाला आने के बाद 12 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
अधिकारियों से वसूली जाएगी राशि
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना में 498 मकानों को कागज में दिखाकर करीब 1 करोड़ 28 लाख रुपये का घोटला कर दिया। इस मामले की जांच होने और उसमें घोटाला पाए जाने के बाद 12 कर्मचारियों को अधिकारियों के साथ निलंबित कर दिया गया है। साथ ही करोड़ों रुपए की है राशि इन कर्मचारियों से वसूल की जाएगी ।