Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

MTNL के विलय पर सरकार ने बताई ऐसी बात

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल के विलय को टालने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद बीएसई इंडेक्स पर लिस्टेड कंपनी एमटीएनएल के शेयर की जबरदस्त खरीदारी हुई।

कितना बढ़ा शेयर भाव: कारोबार के दौरान एमटीएनएल का शेयर भाव 17 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 30.50 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में शेयर का भाव 29.20 रुपए के स्तर पर था। एक दिन पहले के मुकाबले 11.66 फीसदी की बढ़ोतरी है। आपको बता दें कि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर का भाव 26.15 रुपये रहा था। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1,839.60 करोड़ रुपये हो गया है। 

टल गया विलय: संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने राज्यसभा में बताया, “सरकार ने 23 अक्टूबर, 2019 को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) की पुनरुद्धार योजना को मंजूरी दे दी है, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ एमटीएनएल और बीएसएनएल के विलय के लिए सैद्धांतिक मंजूरी शामिल है। वित्तीय कारणों से बीएसएनएल के साथ एमटीएनएल का विलय टाल दिया गया है।”