नई दिल्ली
26 मार्च से आईपीएल 2022 का आगाज हो चुका है। सीजन 15 को शुरू हुए अभी महज 10 ही दिन हुए हैं मगर इस रंगारंग लीग का रोमांच अपने चरम पर है। इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है तो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए टीमों को काफी मेहनत करनी होगी। अभी तक नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइंट्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने काफी प्रभावित किया है। मगर दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी चैंपियन टीमों ने निराश किया है। 2016 से हैदराबाद 1, चेन्नई 2, और मुंबई 3 खिताब जीता है मगर आईपीएल 2022 में यह तीनों ही टीमें अभी तक खाता नहीं खोल पाई है। हैदराबाद 2 में से 2 मैच हारकर 10वें तो सीएसके और एमआई हार की हैट्रिक लगाते हुए क्रमश: 8वें और 9वें पायदान पर है।