Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘मैं झुकेगा नहीं’, लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच से पहले मस्ती के मूड में दिखे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत

नई दिल्ली

आईपीएल 2022 का 15वां मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत मस्ती के मूड़ में दिखे। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पंत की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह साउथ की फिल्स पुष्पा के ऑइकॉनिक एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बात मुकाबले की करें तो केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने एक बदलाव किया है। मनीष पांडे की जगह कृष्णप्पा गौतम की एंट्री हुई है। वहीं दिल्ली ने तीन बदलाव किए हैं। डेविड वॉर्नर, एनरिक नॉर्टजे और सरफराज खान को पंत ने प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।