Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शहबाज शरीफ और पीटीआई के कुरैशी ने भरा नामांकन

नई दिल्ली

पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिर गई है। नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में इमरान खान के खिलाफ 174 वोट पड़े हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले खान ने मुल्क की जनता को संबोधित किया था। इसी के साथ शाहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले स्पीकर और डिप्टी स्पीकर ने इस्तीफा दे दिया था।