Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मां की स्मृति में कमरा निर्माण के लिए राशि भेंट

  • समाज के लोगों ने की सराहना, कहा, चिरस्थाई रहेगी चिरस्मृति
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन के सारस्वत भवन में सहयोग के लिए समाज के लोग बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभा रहे हैं। सहयोग की श्रृंखला में सोमवार को राजेन्द्र प्रसाद सारस्वत, देवेन्द्र प्रसाद सारस्वत, सुरेन्द्र सारस्वत पुत्र हनुमान प्रसाद सारस्वत की ओर से अपनी मां भंवरी देवी सारस्वत की स्मृति में सारस्वत भवन में एक कमरा निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए की राशि भेंट की गई। यह राशि हनुमान प्रसाद सारस्वत व उनके पुत्रों ने समाज के प्रतिनिधि कालूराम शर्मा को सुपुर्द की। समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष कालूराम शर्मा ने हनुमान प्रसाद सारस्वत व उनके पुत्रों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस कार्य से माता भंवरी देवी सारस्वत की चिरस्मृति चिरस्थाई रहेगी। इस मौके पर भागीरथ तावणिया, गिरधारी ठाकराणी, कोडाराम तावणिया, श्यामसुन्दर तावणिया, शिवकुमार सारस्वा, भूपराम सारस्वत, लूणाराम गुरावा, संदीप सारस्वा, रवि सारस्वा, अनिल कुमार मोट, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।