नई दिल्ली
देश के कई राज्यों में गर्मी अपने चरम पर है और इस बीच एक बड़ा संकट बिजली कटौती का खड़ा हो सकता है। अधिकारियों के मुताबिक देश में बिजली की मांग 38 साल के उच्चतम स्तर पर है और कोयले की सप्लाई बीते 9 सालों में सबसे कम है। प्री-समर सप्लाई कम होने के चलते आने वाले दिनों में बिजली का संकट सामने आ सकता है। देश के कई हिस्सों में बिजली कटौती की शुरुआत हो चुकी है। एक तरफ गर्मी चरम पर है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना संकट के बाद इंडस्ट्रीज ने रफ्तार पकड़ी है और वहां भी बिजली की डिमांड काफी ज्यादा है। ऐसे में बिजली संकट पैदा होना लाजिमी है।