Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गुड फ्राइडे पर याद किया प्रभु यीशु का बलिदान

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रभु यीशु की याद में शुक्रवार को मसीह समाज की ओर से गुड फ्राइ डे मनाया गया। इस उपलक्ष्य में चर्चों में कार्यक्रम आयोजित हुए। पापों के प्रायश्चित के लिए प्रभु से प्रार्थना की गई। मसीही समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया और विशेष प्रार्थना की। पुरोहितों ने प्रभु यीशु के सात वचनों का मर्म समझाया। जंक्शन के वार्ड 3, नई खुंजा स्थित चर्च में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रार्थना सभा हुई। प्रभु यीशु मसीह की आराधना की गई। ईसा मसीह के संदेश प्रसारित किए गए। इस दौरान मसीही समुदाय के लोगों ने कहा कि गुड फ्राइडे का पर्व इंसान से प्रेम करने का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि प्रभु ईसा मसीह को क्रूस पर चढ़ाने से पहले उन्होंने अंतिम बार अपने शिष्यों के साथ भोजन किया था। इस दौरान विनम्रता का परिचय देते हुए यीशु ने शिष्यों के पैर धोए थे। लगभग 9 घंटे तक क्रूस पर लटके ईसा मसीह ने अंतिम समय में क्रूस पर ही सात बातें कहीं थीं। इसके साथ ही ईसाई समुदाय के महत्वपूर्ण संस्कार परम प्रसाद की स्थापना हुई थी।