Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली में फिर डरा रही कोविड-19 की रफ्तार, पिछले एक सप्ताह में होम आइसोलेशन मामलों में 48 प्रतिशत वृद्धि

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों में तेजी और पॉजिटिविटी रेट दो प्रतिशत से अधिक होने के बीच पिछले एक सप्ताह में होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहने वाले मरीजों की संख्या में लगभग 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

आधिकारिक आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को होम आइसोलेशन के मामलों की संख्या 574 थी, जबकि 2.39 प्रतिशत के पॉजिटिविटी रेट के साथ कोरोना के 325 नए मामले दर्ज किए गए थे।

पिछले कुछ दिनों में दैनिक मामले बढ़ रहे हैं, जबकि यहां संक्रमण दर चार अप्रैल से एक प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है। चार अप्रैल को यह 1.34 प्रतिशत थी।