Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केएल राहुल के शतक के दम पर लखनऊ ने मुंबई के सामने रखा 200 रनों का लक्ष्य

नई दिल्ली

आईपीएल 2022 का 26वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में एमआई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने कप्तान केएल राहुल के शतक के दम पर मुंबई के सामने जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य रखा है। राहुल और डी कॉक ने टीम को तेज तर्रार शुरुआत दी थी। मुंबई को पहली सफलता फेबियन एलन ने डी कॉक को 24 के निजी स्कोर पर आउट करके दिलाई। इसके बाद मनीष पांडे ने 38 रन बनाकर कप्तान का बखूबी साथ दिया। केएल राहुल ने 103* रनों की लाजवाब पारी के दौरान 9 चौके और 5 छक्के लगाए। राहुल का यह इस सीजन का पहला, मुंबई के खिलाफ दूसरा और आईपीएल करियर में तीसरा शतक है। निर्धारित 20 ओवर में लखनऊ ने चार विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। मुंबई के लिए जयदेव उनादकट ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए। मुंबई के लिए यह रन चेज आसान नहीं रहने वाली है।