Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जहांगीरपुरी हिंसा: DDA की ओर से आवंटित दुकान पर भी चला बुलडोजर

नई दिल्ली

दिल्ली में जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला। अतिक्रमण कर बनाए गए कई घरों को गिरा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बुलडोजर की कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई है। इस बीच जहांगीपुरी में रहने वाले एक शख्स ने दावा किया है कि दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की ओर से एलॉट की गई दुकान पर भी बुलडोजर चला दिया गया है।