Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रधानाचार्य पर बच्चों व अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप

  • ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को की शिकायत
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    प्रधानाचार्य पर विद्यार्थियों व अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए गांव खोडां के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव खोडां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यदेव राठौड़ की ओर से विद्यालय परिसर में ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। प्रधानाचार्य की ओर से विद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। हाल ही में चक के 2-3 सीएलडी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक कृष्णलाल के साथ विद्यालय समय में बच्चों के समक्ष मारपीट व दुर्व्यवहार किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य की ओर से गांव में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानाचार्य के इस बर्ताव से ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य को तुरंत प्रभाव से एपीओ करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो ग्रामीण विद्यालय पर तालाबंदी कर धरना देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर शंकरलाल, श्रवण कुमार, विजय, रामजीलाल खोड, मदनलाल, जयमल, आशाराम, चानणराम, सुभाष, पवन, आत्माराम, हरभजन, शीशपाल, विनोद, रोहिताश सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।