नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आईपीएल के ‘एल क्लासिको’ के नाम से जाना जाता है। यह दो-नों आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है, ऐसे में जब मुंबई बनाम चेन्नई मुकाबला होता है तो रोमांच अपने चरम पर होता है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस 5 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है, वहीं गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार ट्रॉफी उठा चुकी है। 14 सीजन में 9 बार आईपीएल टाइटल जीतने वाली इन दोनों टीमों की हालत सीजन 15 में काफी खस्ता है। मुंबई इंडियंस जहां अपनी पहली जीत को तरस रही है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को 6 मैचों में सिर्फ एक ही जीत मिली है। आइए जानते हैं आईपीएल 2022 के इस रोमांचक मुकाबले का आप लुत्फ कैसे उठा सकते हैं।